Edited By ,Updated: 27 Sep, 2016 01:14 PM
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने 8 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोप है कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 8 साल की एक बालिका देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच एक अधेड़ उसे मछलियां दिखाने के बहाने पास स्थित एक गोदाम में ले गया, जहां उसने बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्रवक्ता के अनुसार, पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण करा कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की शिनाख्त के लिए तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में डुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।