Edited By ,Updated: 27 Oct, 2016 12:25 PM
सपा में पारिवारिक अंतर्कलह के चलते अखिलेश यादव ने एक नया वीडियो कैम्पेन लांच किया है।
लखनऊ: सपा में पारिवारिक अंतर्कलह के चलते अखिलेश यादव ने एक नया वीडियो कैम्पेन लांच किया है। इस वीडियो में अखिलेश यादव को परिवार की जिम्मेदारी और मुख्यमंत्री के पद पर बेहतर काम करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में अखिलेश पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ भी नजर आ रहे हैं। अखिलेश की इस वीडियो में उनके पिता मुलायम सिंह यादव या चाचा शिवपाल यादव कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।
क्या है अखिलेश की इस वीडियो कैम्पेन में?
सीएम अखिलेश यादव की इस वीडियो में यादव को एक आम आदमी की तरह परिवार और अॉफिस में समय देकर जनता की सेवा करने वाला दिखाया गया है। वीडियो में अखिलेश यादव के साथ उनकी सांसद पत्नी डिम्पल यादव व बच्चे भी दिखाई देते हैं।इस वीडियो में मुख्यमंत्री बेटी अदिति, टीना और बेटे अर्जुन के साथ आवास पर बनें ग्रीन ग्राउंड में खेलते नजर आते हैं। इस वीडियाे में साफ दिखाया गया है कि हर रोज शाम के समय अखिलेश अपने परिवार को समय देते हैं।
सपा के वीडियो कैम्पेन पर छाए CM
जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव 3 नवंबर से रथयात्रा शुरू करेंगे और इसी के लिए जारी एक वीडियो में सिर्फ अखिलेश और उनका परिवार नजर आता है, पिता मुलायम या कोई और पार्टी नेता नहीं है। वीडियो की शुरुआत एक शपथ से होती हैं, 'हर दिन मैं खुद से उत्तर प्रदेश का विष्य बनाने का वादा करता हूं। हालांकि अखिलेश ने अपने फेसबुक पेज से एक दूसरा वीडियो जारी किया है, उसमें मुलायम सिंह यादव भी दिख रहे हैं।
किसने बनाया ये वीडियो?
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव के वीडियो कैम्पेन को डायरेक्टर अर्जुन सबलोक ने बनाया है। अर्जुन सबलोक ने 1995 में आई सुपरहिट हिंदी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काम भी किया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डायरेक्टर अर्जुन सबलोक की दोस्ती कुछ साल पहले ही सैफई महोत्सव के दौरान हुई थी। अर्जुन सबलोक ने 2005 में बनी 'न तुम जानों न हम' फिल्म को भी डायरेक्ट किया था।
Up Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें