Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 07:32 AM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का किसान आंदोलित है और राज्य सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल साबित हुई है। इससे खीझकर राज्य सरकार यह दुष्प्रचार कर रही है कि....
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का किसान आंदोलित है और राज्य सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल साबित हुई है। इससे खीझकर राज्य सरकार यह दुष्प्रचार कर रही है कि विधानभवन लखनऊ तक आलू पहुंचाने के पीछे भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश थी।
सच्चाई इसके उलट यह है कि भाजपा सरकार के मंत्रीगण और अधिकारी किसानों को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। भाजपा एक और चाल चल रही है। उसकी कोशिश किसानों को जातियों में बांटने की है जबकि किसान स्वयं में एक वर्ग है। किसान कभी जातिवादी नहीं हो सकता है।