तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद आज, उत्तराखंड में दिखा मिला-जुला असर

Edited By Nitika,Updated: 10 Sep, 2018 01:44 PM

india closure today in protest against rising oil prices

देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के आहृवान पर विपक्षी दलों के द्वारा सोमवार को भारत बंद करवाया गया। कांग्रेस का भारत बंद रुद्रप्रयाग जिले में बेअसर रहा।

रुद्रप्रयागः देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के आहृवान पर विपक्षी दलों के द्वारा सोमवार को भारत बंद करवाया गया। कांग्रेस का भारत बंद रुद्रप्रयाग जिले में बेअसर रहा। 
PunjabKesari
रुद्रप्रयाग में भारत बंद रहा बेअसर 
जानकारी के अनुसार, कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय से रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इसके साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व रैली निकाली लेकिन रैली में भीड़ को नहीं जुटा पाए। कांग्रेसी व्यापारियों तक ने भी अपने प्रतिष्ठानों को बंद नहीं किया। इस पर जिलाध्यक्ष का कहना है कि पिछले 2 दिनों से बाजार के बंद होने के चलते किसी भी व्यापारी से जबरदस्ती नहीं की गई है। इसके बावजूद भी सभी व्यापारियों ने भारत बंद का पूरा समर्थन किया है। 
PunjabKesari
अल्मोड़ा में भारत बंद का दिखा व्यापक असर 
वहीं दूसरी तरफ अल्मोड़ा जिले में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इसी    के चलते कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के द्वारा बाजार को पूरी तरह से बंद करवा दिया गया। इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यालयों को भी बंद करवाया जा रहा है।       

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!