उत्तराखंड पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ, अजय टम्टा के पक्ष में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

Edited By Nitika,Updated: 01 Apr, 2019 02:47 PM

home minister rajnath is on uttarakhand tour

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ट नेता राजनाथ सिंह आज पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देव सिंह मैदान में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा विजय के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित...

देहरादूनः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ट नेता राजनाथ सिंह आज पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देव सिंह मैदान में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा विजय के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के सीमांत क्षेत्रों का विकास मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह ने अपने चुनावी भाषण में केंद्र सरकार के 5 सालों के कार्यकाल को जनता के सामने रखा। इसके साथ ही कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। वहीं गृहमंत्री ने कहा कि जहां कांग्रेस ने जनता को छला है, वहीं मोदी सरकार ने हर गरीब का ध्यान रखा है।

बता दें कि गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को 72000 रुपए देने की बात कर रही है, यह केवल चुनाव में पूरी तरह जनता को झूठा सपना दिखाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सेना को लेकर सवाल उठाने पर भी राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!