उत्तरकाशीः भारी बारिश के कारण गंगोत्री राजमार्ग अवरुद्ध, पहाड़ी के नीचे दबने से जवान की मौत

Edited By Nitika,Updated: 29 Jun, 2018 11:47 AM

gangotri highway blocked due to heavy rains

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। मानसून सीजन से पहले ही राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी के चलते जगह-जगह पर गंगा और यमुना घाटी में भारी नुकसान हो रहा है।

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। मानसून सीजन से पहले ही राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी के चलते जगह-जगह पर गंगा और यमुना घाटी में भारी नुकसान हो रहा है। 
PunjabKesari
प्रशासन राजमार्ग खोलने में जुटी 
जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के कारण ज्ञानसू में पांडुली नाले में भारी मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके कारण 2 दर्जन से अधिक दुकानों में भारी मलबा घुस गया है। बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री राजमार्ग नालूपानी और सोनगाड बाधित हो गया है। 

तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया 
गंगोत्री और यमनोत्री राजमार्ग के अवरुद्ध हुए हिस्से को खोलने के लिए बीआरओ और प्रशासन की टीम जुट गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने राजमार्ग खोलने तक तीर्थयात्रियों और उनके वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। वहीं यमुनाघाटी के खरादी क्षेत्र के स्याना गांव में एक चट्टानी पहाड़ी के नीचे दबने से छुट्टी पर आए एक आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!