Edited By Nitika,Updated: 20 Aug, 2019 06:30 PM
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में मंगलवार को धरने पर बैठ गए। इस दौरान मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
देहरादूनः उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में मंगलवार को धरने पर बैठ गए। इस दौरान मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों के द्वारा लगातार नेताओंं और आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। तिलकराज बेहड़ राज्य के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से भी काफी नाराज हैं। बेहड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें और आम लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जानबूझ कर कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रहे हैं।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रुद्रपुर के नगर आयुक्त ने मेरे खिलाफ मुकदमे करवाए हैं और जनता के खिलाफ भी वह कई मुकदमे करवा चुके हैं। रूद्रपुर महानगर में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान रुद्रपुर सब्जी मंडी में व्यापारियों की दुकानें अवैध तरीके से तोड़े जाने का कांग्रेस विरोध कर रही थी।