Edited By Nitika,Updated: 20 Mar, 2019 12:25 PM
उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में होली पर वन विगाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वन विभाग के सभी सुरक्षाकर्मियों की छुट्टी कर दी गई है।
हरिद्वारः उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में होली पर वन विगाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वन विभाग के सभी सुरक्षाकर्मियों की छुट्टी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, होली के पर्व पर वन्य जीव तस्कर भी सक्रिय हो जाते हैं। इसके साथ ही वह शिकार की तलाश में रहते हैं। इसी के चलते वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने सभी वनकर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी है। वहीं हरिद्वार के डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शिकार की संभावना बढ़ जाती है। इसी के चलते वन कर्मियों द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है।
वहीं वन विभाग के द्वारा सुरक्षा दस्ते को औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ बॉर्डर भी सतर्कता बढ़ाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।