कैलाश-मानसरोवर यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ लौटा पहला दल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2018 04:09 PM

first team returns to pithoragarh from kailash mansarovar yatra

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह 18 दिन की यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ लौट आया। 12 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले इस दल में कुल 59 यात्री शामिल हैं, जिनमें 17 महिलाएं हैं। हालांकि, कैलाश-मानसरोवर तक 58 यात्री ही गए थे। एक...

देहरादून: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह 18 दिन की यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ लौट आया। 12 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले इस दल में कुल 59 यात्री शामिल हैं, जिनमें 17 महिलाएं हैं। हालांकि, कैलाश-मानसरोवर तक 58 यात्री ही गए थे। एक यात्री स्वास्थ्य संंबंधी कारणों से रास्ते में ही रूक गया था। इस 59 सदस्यीय दल में 14 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, गुजरात, केरल, चंंडीगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना के यात्री शामिल हैं।

 

कैलाश-मानसरोवर की यात्रा करने के बाद यह दल बीती शाम गुंजी पहुंचा था। वहां से आज सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए सभी यात्रियों को पिथौरागढ़ की नैनी-सैनी हवाई पट्टी पर लाया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह में कुछ देर आराम करने के बाद सभी यात्री अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए, जहां वे शिवधाम जागेश्वर के दर्शनों को जाएंगे। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 जून को शुरू हुई थी, जो 30 सितम्बर तक चलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!