महंगाई पर भड़की महिला कांग्रेसी कार्यकत्रियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 10:54 AM

demonstration against inflation

महिला कांग्रेसी कार्यकत्रियों ने चंद्राचार्य चौक पर एकत्र होकर घरेलू सिलैंडर के बढ़े दामों एवं खाद्य पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ केन्द्र सरकार के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी की।

हरिद्वार: महिला कांग्रेसी कार्यकत्रियों ने चंद्राचार्य चौक पर एकत्र होकर घरेलू सिलैंडर के बढ़े दामों एवं खाद्य पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ केन्द्र सरकार के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी की।

महिला कार्यकत्रियों ने गैस सिलैंडर के साथ-साथ आलू-प्याज, टमाटर व बैंगन को हाथ में लेकर अपना विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार के वायदे जनता पर भारी पड़ रहे हैं। 

गैस सिलैंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि और आलू, बैंगन, प्याज, लौकी व टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन केन्द्र सरकार जनता को गुमराह कर अच्छे दिनों की बात कर रही है। घरेलू महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। गरीब लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। अच्छे दिन का नारा देने वाली भाजपा सरकार जनता को राहत देने में नाकामयाब साबित हो रही है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम केन्द्र सरकार कर रही है। आए दिन खाद्य पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि की जा रही है। त्यौहारों के सीजन में लोग महंगाई से त्रस्त हैं। नोटबंदी के पश्चात जीएसटी व्यापारियों के लिए दुखदाई बना हुआ है। देश के प्रधानमंत्री मात्र झूठे वायदे कर जनता को छलने का काम कर रहे हैं। महंगाई पर केन्द्र का नियंत्रण फेल हो चुका है। जीएसटी व्यापारियों के लिए अनेकों मुश्किलें पैदा कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!