Edited By Nitika,Updated: 19 Jul, 2019 11:45 AM
उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा से निलंबित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के प्रति सहानुभूति दिखाना महंगा पड़ गया। चैंपियन के पक्ष में फेसबुक पोस्ट डालने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब फजीहत झेलनी पड़ रही है।
चमोलीः उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा से निलंबित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के प्रति सहानुभूति दिखाना महंगा पड़ गया। चैंपियन के पक्ष में फेसबुक पोस्ट डालने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब फजीहत झेलनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ विधायक ने पोस्ट कर लिखा कि भाजपा में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस ने चैंपियन के साथ धोखा किया है। उन्होंन कहा कि मेरी चैंपियन से यही अपेक्षा है कि 6 साल भाजपा से बाहर रहने पर भी वह भाजपा के विचारों को अनुश्रवण करें और कांग्रेस मित्रों की इस चाल को नाकाम करें।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि सुझाव देना मैंने अपना कर्त्तव्य समझा। व्यक्ति में विकृति आती है, तो गलत शब्द कहना बहुत आसान है परंतु उसे सुधरने का मार्ग दर्शन कर सुझाव दिया जाना भी जरूरी है। चैंपियन के अंदर गुणात्मक सुधार लाने के लिए जो सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से दिया, वह सही किया है। उन्होंने कहा कि मैंने यह सब कुछ समझाने और सुधार लाने की नियत से कहा है।
बता दें कि भाजपा विधायक ऐसे पहले व्यक्ति है, जिन्होंने चैंपियन के पार्टी से निष्कासित होने पर दुख व्यक्त किया है। इस घटना के बाद से उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा है।