Edited By Nitika,Updated: 09 Jul, 2018 06:42 PM
उत्तराखंड में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
देहरादूनः उत्तराखंड में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस सोमवार सुबह ऋषिकेश नटराज चौक पर पहुंची। इसी बीच अचानक बस में आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने बस से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर भागना शुरू कर दिया। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
बता दें कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह बस राजस्थान से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी।