Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Sep, 2018 02:08 PM
भारतीय जनता पार्टी की एक महत्त्वपूर्ण बैठक 13 सितम्बर को प्रदेश के पार्टी मुख्यालय देहरादून में आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारणी के सभी सदस्य भाग लेंगे। इसकी जानकारी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंदर बिष्ट ने दी...
देहरादून (कुलदीप सिंह रावत)- भारतीय जनता पार्टी की एक महत्त्वपूर्ण बैठक 13 सितम्बर को प्रदेश के पार्टी मुख्यालय देहरादून में आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेंगे। इसकी जानकारी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंदर बिष्ट ने दी।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट करेंगे। साथ ही इसमें प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश भी हिसा लेंगे। प्रदेश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस बैठक में भाग लेगें।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।