Edited By Nitika,Updated: 24 Jan, 2021 10:53 AM
उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 122 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,586 हो गई है। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
देहरादूनः उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 122 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,586 हो गई है। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के कारण राज्य में शनिवार को किसी की मौत नहीं हुई है। बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तराखंड में 90,942 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य में 1,314 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं और राज्य में 1,701 लोगों का इलाज चल रहा है।