कानपुरः युवक का सड़क किनारे मिला शव, शरीर पर चोटों के निशान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Mar, 2019 06:52 PM

youth found road side body injuries on body

उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि पनकी औद्योगिक क्षेत्र में सरायमीता मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की...

कानपुरः उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि पनकी औद्योगिक क्षेत्र में सरायमीता मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की हत्या कर दी। जिसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक की उम्र करीब 35 है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चोट का निशान हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। फिलहाल शव पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!