'शौचालय बनवाओ तभी घर लौटूंगी', कहकर पति का घर छोड़कर मायके चली गई पत्नी

Edited By Harman Kaur,Updated: 31 Aug, 2023 01:08 PM

wife left husband s house and went to maternal home

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बॉलीवुड फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसा मामला सामने आया है। जहां एक महिला शादी के 11 साल बाद अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई, क्योंकि घर में शौचालय नहीं था...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बॉलीवुड फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसा मामला सामने आया है। जहां एक महिला शादी के 11 साल बाद अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई, क्योंकि घर में शौचालय नहीं था। महिला ने पति से कहा कि वह तभी घर लौटेगी जब शौचालय बन जाएगा। इतना कहने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर मायके चली गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के रामनगर की पुलिया का है। जहां की निवासी महिला की शादी करीब 11 साल पहले देवरी रोड में हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के कुछ साल बाद घर का बंटवारा हो गया। घर में शौचालय नहीं था। महिला ने कहा कि पति से बहुत बार कहा कि शौचालय बनवा लो, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी। महिला ने आगे बताया कि उसकी एक बेटी और एक बेटा हैं। जब तक बेटी छोटी थी तो खुले में शौचालय व नहाना होता था, लेकिन जब बड़ी हुई तो दिक्कत होने लगी। इसके बाद से वह रोज पति को बोलती थी कि शौचालय बनवा लो, लेकिन पति बात नहीं सुनते थे। जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर मायके आ गई।

ये भी पढ़ें....
CM योगी के आने से पहले बाढ़ पीड़ितों को बांटा गया एक्सपायरी डेट पानी, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे थे बारांबकी


मायके आने के बाद महिला ने आशा ज्योति केंद्र में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पति-पत्नी को आशा ज्योति केंद्र बुलाया गया। जहां महिला के पति को काफी समझाया गया और फिर 15 दिन का समय दिया गया शौचालय बनवाने के लिए। काउंसलिंग के बाद पति शौचालय बनवाने के लिए मान गए। वहीं, आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पति का फोन आया कि शौचालय बन गया है। पत्नी अब घर जाने को राजी है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!