Kanpur News: भगवा दुपट्टा ओढ़ कर पुलिस आयुक्त के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला, जानिए पूरा मामला

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Dec, 2023 07:23 PM

wearing a saffron scarf the woman approached the police commissioner

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मदद की गुहार लगाना भारी पड़ गया। दरअसल महिला अपने भाई के खिलाफ फरियाद लेकर सीएम योगी के जनता दरबार में गई थी। जब इस बात की जानकारी शहर काजी और उसके भाईयों को हुई तो...

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मदद की गुहार लगाना भारी पड़ गया। दरअसल महिला अपने भाई के खिलाफ फरियाद लेकर सीएम योगी के जनता दरबार में गई थी। जब इस बात की जानकारी शहर काजी और उसके भाईयों को हुई तो उन्होंने ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। जिसके बाद अब पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री दरबार जाओ, वहीं से तुम्हारा खर्चा मिलेगा'
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी मां के साथ रह रही है। उनके पिता ने उनके लिए संपत्ति, जेवर, पैसा घर छोड़कर गए थे। जिस पर उसके भाइयों ने जबरन कब्जा कर लिया है। महिला ने आगे बताया कि जब उसने इसकी शिकायत एक शहर काजी से की तो उन्होंने समझौता कर दिया। समझौता के अनुसार, दोनों भाइयों से उन्हें ₹5000 मिलने थे।‌ लेकिन मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत करने के बाद शहर काजी उससे नाराज हो गया।‌ अब कह रहे है कि तुम हिंदू हो गई हो। मदद के लिए मुख्यमंत्री दरबार जाओ, वहीं से तुम्हारा खर्चा मिलेगा। इतना ही नहीं भगवा रंग का दुपट्टा पहनने पर भी शहर काजी नाराज हो जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!