Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 01:57 PM
यूपी में चोटी कटवा आंतक के साथ-साथ कच्छा-बनियान गिरोह के कहर ने भी दस्तक दे दी है। जी हां इस गिरोह का आंतक इन दिनों सहारनपुर में खौफ पैदा कर रहा है...
सहारनपुरः यूपी में चोटी कटवा आंतक के साथ-साथ कच्छा-बनियान गिरोह के कहर ने भी दस्तक दे दी है। जी हां इस गिरोह का आंतक इन दिनों सहारनपुर में खौफ पैदा कर रहा है। एक ही रात में इस गिरोह ने 2 परिवारों को बंधक बना कर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मामला थाना कोतवाली देहात के गांव कोलकी रांगड़ का है। जहां 2 भाई अजीत राणा व अंबरीष राणा के अगल-बगल में मकान है। बीती रात दोनों भाइयो का परिवार सो रहा था। तभी कच्छा-बनियानधारी गिरोह का एक बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया और दरवाजा खोल कर अपने साथियों को भी अंदर बुला लिया।
नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ
बदमाशों ने घरवालों को बंधक बना लिया और अलमारी की चाबी लेकर 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के गहने लूट लिए। बदमाशों के जाते ही दोनों परिवारों ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
मुकदमा दर्ज
आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर पुत्तन लाल वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।