Edited By Ramkesh,Updated: 08 Apr, 2024 08:03 PM
अम्बेडकरनगर के आलापुर थाना इलाके में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, भाग...
अम्बेडकर नगर, (कार्तिकेय द्विवेदी): अम्बेडकरनगर के आलापुर थाना इलाके में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, भाग रहे तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने बाद में दौड़ाकर दबोच लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया जनपद अम्बेडकर नगर थाना आलापुर व हंसवर एवं स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना आलापुर क्षेत्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश आज किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने अपने को घिरा देखकर पुलिस ने टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो बदमाशों की पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करया।
उन्होंने बताया कि जिले में पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त कुल पांच अभियुक्तों को (दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ व तीन अभिक्तों को घेराबंदी कर) चोरी के संबंध में गिरफ्तार किया है। चोरी किए हुए माल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया अपराधियों की पहचान लखीमपुर के रहने वाले के रूप में हुई है। बदमाश का लम्बा चौड़ा इतिहास है। क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं को बदमाशों ने अंजाम दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।