Edited By Ramkesh,Updated: 22 Aug, 2020 08:26 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज लॉकडाउन के चलते यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 977 लोगों का ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज लॉकडाउन के चलते यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 977 लोगों का ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर लखनऊ में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन,ओवर स्पीड आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।
इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 582 और तीन सवारी बैठाने पर 28 लोगों का ,नो-पाकिंर्ग में किए गए चालान 60 और गलत दिशा में चलने वाले 04 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 63 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा ओवर स्पीड वाले 107 और अन्य मामलों में 133 चालान किए गये । उन्होंने बताया कि बगैर कागजात के दो वाहन सीज किए गये। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर एक लाख 57 हजार 651 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।