Edited By ,Updated: 30 Jan, 2017 10:04 AM
बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती आगामी एक फरवरी से उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरूआत मेरठ से करेंगी।
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती आगामी एक फरवरी से उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरूआत मेरठ से करेंगी। मायावती की पहली जनसभा मेरठ के टी.पी. नगर क्षेत्र में आयोजित है जबकि उसी दिन उनकी दूसरी सभा अलीगढ़ में होगी। बसपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अलीगढ में बन्ना देवी क्षेत्र में सभा करेंगी। पहले चरण में राज्य के पश्चिमी इलाकों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होगा। बसपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
4 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे रैली
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 4 फरवरी को दिल्ली रोड स्थित शताब्दी नगर मैदान पर आयोजित की गई है। मोदी ने लोकसभा चुनावों से पहले इस ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित किया था। मोदी की इस रैली के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डंका बजने लगा। बीजेपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को पीएम मोदी की रैली से उसी करिश्मे की उम्मीद है।
UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें