UP: बाढ़ से घिरे इलाकों का CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, 247 गांव बाढ़ से प्रभावित

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Sep, 2022 05:18 PM

up cm yogi did aerial survey of flood ravaged areas

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सुबह 9:30 बजे अपने चार्टर विमान से सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर संत कबीर नगर बस्ती अयोध्या...

गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सुबह 9:30 बजे अपने चार्टर विमान से सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर संत कबीर नगर बस्ती अयोध्या गोंडा बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने इन जनपदों के प्रभावित गांव में बाढ़ राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने जनहानि पशु हानि में सरकारी सहायता सहायता बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट का वितरण भी परित गति से किया जाने का आदेश दिया।
PunjabKesari
गोरखपुर में कुछ दिनों से घाघरा और रोहिणी नदी का जलस्तर काफी तेजी से बड़ा था, लेकिन कल से नदियों के जलस्तर में थोड़ी गिरावट आई है। जिले में लगभग 46 गांव बाढ़ से प्रभावित है। जिसमें अधिकतर गांव गोरखपुर के दक्षिणांचल स्थित बोला और खजनी तहसील के हैं। गोला तहसील के 41 गांव जबकि खजनी तहसील के 5 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन गांव में प्रशासन ने गांव लोगों को आवागमन के लिए 40 नाव लगाई है।

 


PunjabKesari
14 जनपदों के 247 गांव बाढ़ से प्रभावित 
बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 16 जनपदों में 25 मिमी या उससे अधिक की वर्षा दर्ज हुई है पूरे प्रदेश में वर्तमान में 14 जनपदों के 247 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश के 7 जनपदों में 8 एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई। गोरखपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बहराइच, अयोध्या, बरेली में 8 टीमें लगाई गई।
PunjabKesari
67 टीमें बचाव कार्य के लिए प्री-डेप्लॉयड 
प्रदेश के 10 जनपदों एसडीआरएफ की 15 टीमें लगाई गईं। बाराबंकी, गोरखपुर, लखनऊ,मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा, अयोध्या, मिर्जापुर में एसडीआरएफ की 15 टीमें लगाई गईं।प्रदेश के 46 जनपदों में पीएसी की 17 कंपनियों के 44 टीमें लगाई गई हैं।वर्तमान में प्रदेश के 44 जनपदों में कुल 67  टीमें बचाव कार्य के लिए प्री-डेप्लॉयड हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!