mahakumb

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती प्यार में बदली: न्यूजीलैंड से आकर दो मूक-बधिरों ने की शादी, इटावा में जश्न के बीच लिए सात फेरे

Edited By Mamta Yadav,Updated: 26 Feb, 2025 08:47 PM

two deaf and dumb people came from new zealand and got married

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने न्यूज़ीलेंड से भारत पहुंच गया। जहां पर दोनों ने सात फेरे लिए और साथ जीने मरने की कसमें खाई। मूकबधिर कपल की यह शादी काफी सुर्खियों में आई हुई दिखाई दे रही।

Etawah News, (अरवीन): उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने न्यूज़ीलेंड से भारत पहुंच गया। जहां पर दोनों ने सात फेरे लिए और साथ जीने मरने की कसमें खाई। मूकबधिर कपल की यह शादी काफी सुर्खियों में आई हुई दिखाई दे रही।
PunjabKesari
शादी से खुश दिखा मूकबधिर जोड़ा
कहते हैं कि प्यार की कोई भी जुबान नहीं होती है। जब प्यार किसी को होता है तो फिर क्या वह सात समंदर पार करके अपने प्यार का इजहार करने पहुंच जाता है। ऐसा ही कुछ इटावा में भी देखने को मिला जहां पर मूकबधिर जोड़ा इस वक्त काफी सुर्खियों में आता हुआ दिखाई दे रहा है। न्यूज़ीलैंड से आया दूल्हा अपनी दुल्हन को धूमधाम से लेने के लिए उसके घर पर पहुंच गया यहां पर धूमधाम के साथ शादी की रस्मे पूरी हुई और उसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ में लेकर रवाना हो गया।
PunjabKesari
सोशल मीडिया के जरिये दोनों की हुई मुलाकात
दोनों मूकबधिर जोड़े की शादी होने के मामले में पता चला कि दूल्हे का नाम सोहित है जो की फरीदाबाद के हरियाणा का रहने वाला है। वहीं दुल्हन का नाम प्रियंका है जो की भरथना इलाके के रमायन गांव की रहने वाली है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात हुई। दोनों इशारों-इशारों में बात करने लगे। दोनों की बातें धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। सोहित अपनी दुल्हन प्रियंका को लेने के लिए उसके गांव रमायन में मंगलवार की शाम को अपने बारातियों के साथ पहुंचा जहां देर रात तक शादी का कार्यक्रम चला तो वहीं बुधवार को दोनों फरीदाबाद हरियाणा के लिए रवाना हो गए। दूल्हे के बारे में पता चला कि वह न्यूज़ीलैंड में रहता है और उसका खुद का कारोबार है।
PunjabKesari
शादी से दोनों परिवार खुश
दोनों की धूमधाम के साथ हुई शादी से दोनों के परिवार के लोग काफी खुश नजर आए। प्रियंका के भाई आदर्श राजौरे ने बताया कि मेरी बहन बचपन से ही मूकबधिर थी। लेकिन उसकी पढ़ाई में बहुत ध्यान लगता था उसने शिक्षा भी प्राप्त की थी। एक दिन पता चला कि मेरी बहन सोहित से प्यार करती है और वह भी मूकबधिर है। उनके परिवार से बातचीत हुई और उसके बाद दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई। इस जोड़े ने यह बता दिया है कि हम जैसे इंसानों की भी शादी होती है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!