कार का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jan, 2019 11:06 AM

two dead 5 injured in car accident

मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़का हादसा हो गया है। जहां एक कार का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए...

मथुराः मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़का हादसा हो गया है। जहां एक कार का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल, दिल्ली में रहने वाला एक परिवार अपनी रिश्तेदारी में मुरसान के गांव नगला हंसी से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राया होते हुए दिल्ली लौट रहा था। तभी रास्ते में एक कार का टायर अचानक फट गया। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए।

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!