Edited By Imran,Updated: 24 Feb, 2024 12:26 PM

यूपी के कासगंज में हुए दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। इसके साथ ही CM ने अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के लिए आदेश दिया है। वहीं अबतक इस घटना में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं।
Kasganj Accident: यूपी के कासगंज में हुए दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। इसके साथ ही CM ने अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के लिए आदेश दिया है। वहीं अबतक इस घटना में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मच गई।

आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया है। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु एटा जिले के कहा गांव के बताए जा रहे हैं।

सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि हादसे में 15 की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं।