लंदन रिटर्न लड़की हासिल करेगी खोई विरासत! कैराना में दो सियासी घरानों के बीच होगा तीसरी बार मुकाबला

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Mar, 2024 11:09 PM

there will be a contest between two political families in kairana

सहारनपुर मंडल की कैराना लोकसभा सीट पर तीसरी बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में खासा दखल रखने वाले घराने आमने सामने होंगे। भाजपा ने अपने सांसद प्रदीप चौधरी पर फिर से जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पूर्व सांसद मुनव्वर...

Saharanpur News: सहारनपुर मंडल की कैराना लोकसभा सीट पर तीसरी बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में खासा दखल रखने वाले घराने आमने सामने होंगे। भाजपा ने अपने सांसद प्रदीप चौधरी पर फिर से जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की पुत्री, विधायक नाहिद हसन की छोटी बहन और लंदन से पढ़ाई कर लौटीं इकरा हसन को उम्मीदवार बनाया हैं। इकरा की मां तब्बसुम हसन इसी सीट से बसपा और रालोद से दो बार सांसद रह चुकी हैं।
PunjabKesari
इकरा हसन को सपा ने बनाया प्रत्याशी
गौरतलब है कि 2018 में भाजपा हाईकमान ने सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैराना लोकसभा उपचुनाव में उनकी बेटी मृंगाका सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। रालोद-सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी का गठजोड़ होने पर उपचुनाव में हसन परिवार की तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह को पराजित कर दिया था। वर्ष 2019 में भाजपा हाईकमान ने कैराना लोकसभा सीट पर सहारनपुर जिले के नुकड़ और गंगोह विधानसभा से दो बार विधायक रहे प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 92 हजार 160 मतों से पराजित करके विजय हासिल की थी। भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी को 5 लाख 66 हजार 961 वोट मिले थे, जबकि हसन परिवार की बहु तबस्सुम हसन को 4 लाख 74 हजार 801 वोट पर संतोष करना पड़ा था। इस बार तबस्सुम हसन की बेटी इकरा हसन को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।

इकरा और प्रदीप चौधरी में मुकाबले के आसार
बता दें कि रालोद और सपा का गठबंधन टूट जाने के बाद कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा और रालोद का गठबंधन हो जाने के बाद भाजपा ने प्रदीप चौधरी को चुनाव मैदान में उतार दिया है। अब इकरा और प्रदीप चौधरी में मुकाबले के आसार हैं। हालांकि, बसपा प्रत्याशी यदि मजबूत उतारा जाता है तो त्रिकोणयीय मुकाबला हो सकता है। अभी बसपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!