महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद बोले- मदरसे जैसी संस्था होनी ही नहीं होनी चाहिए

Edited By Harman Kaur,Updated: 19 Sep, 2022 12:35 PM

there should not be an institution like madrasa

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसमें उन्होंने मदरसों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए....

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसमें उन्होंने मदरसों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए, ताकि बच्चों के दिमाग से वायरस निकल सके। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मजाक कहा है। बता दें कि जब नरसिंहानंद हिंदू महासभा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अलीगढ़ पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने ने यह बयान दिया।

भारत जोड़ो यात्रा एक मजाक है - महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद
वहीं, यति नरसिंहानंद ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक मजाक है। राहुल गांधी जिहादियों के साथी हैं। वह उत्तर प्रदेश में जीत नहीं सकें और केरल जाकर चुनाव लड़ा। भारत जोड़ने के लिए उनके पास एक ऐतिहासिक मौका था, लेकिन गांधी परिवार ने देश को बर्बाद कर दिया। अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाएं, जिसे महात्मा गांधी ने बनवाया था। पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत से जोड़ें, ऐसा करने से सब उनसे जुड़ जाएंगे।

'मदरसे के सारे विद्यार्थियों को शिविरों में भेजना चाहिए'
इसके साथ ही मदरसों की जांच को लेकर यति नरसिंहानंद ने कहा कि मदरसे जैसी संस्था होनी ही नहीं होनी चाहिए। जितने भी मदरसे हैं, उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए। जैसे चीन करता है, वैसे ही यहां करना चाहिए। मदरसे के सारे विद्यार्थियों को शिविरों में भेजना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मदरसों की तरह एएमयू(अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) को भी बारूद से उड़ा देना चाहिए। जितने लोग इसमें रहते हैं, उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजकर उनके दिमाग का इलाज करवाना चाहिए। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गैर कानूनी रूप से चलाए जा रहें मदरसों की जांच करवाई जा रही है। जिसका मकसद है कि मदरसों और उन में पढ़ने वाले बच्चों की हालत में सुधार किया जा सके और उनके बेहतर आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा सके।

लखीमपुर की घटना पर भी बोले महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद
स्वामी नरसिंहानंद ने लखीमपुर खीरी की घटना पर​ ​कहा कि यह अपराध नहीं बल्कि धार्मिक उन्माद का परिणाम है​।​ इसे समझेंगे तभी समाज सुरक्षित हो पाएगा अन्यथा आने वाले समय में स्थितियां और​​ खराब हो जाएंगी​।​ उन्होंने​ आगे​ कहा कि जिस तरह से मां-बाप के सामने बेटियों को खींचकर दुष्कर्म किया गया है, वह एक चेतावनी है​।​​​ लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है​।​ ज्ञानवापी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज जाग्रत हुआ है, हम न्याय लेकर रहेंगे​।​

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!