महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Sep, 2022 03:58 PM

the woman hanged herself after killing her two innocent children

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उस समय हड़कंप गया जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला का पति गणेश पूजा के भंडारे में गया हुआ था। सुबह जब उसके पति ने घर का दरवाजा खोला घटना की...

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उस समय हड़कंप गया जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला का पति गणेश पूजा के भंडारे में गया हुआ था। सुबह जब उसके पति ने घर का दरवाजा खोला घटना की जानकारी हुई। मामले की जानकारी पुलिस दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया।
 
PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तरियारी गांव निवासी मनोज पाल का विवाह 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा में सरोजा पाल (29) से हुआ था। शादी के दस साल बाद दंपत्ति के जुड़वां बच्चे तनवेश और तन्वी का जन्म हुआ था। दोनों की उम्र 10 माह थी। मनोज मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा के साथ को मुम्बई से घर आ गया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। अनहोनी की आशंका से उसने स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी और दोनों बच्चे को मृत पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां ने बच्चों को गला दबाकर मार दिया उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!