पत्नी पर पति करता था शक; आधी रात को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, रातभर बैठा रहा लाश के पास

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Apr, 2024 04:03 PM

the husband used to doubt the wife

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर चरित्र पर शक के चलते एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू से कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आज सुबह आरोपी...

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर चरित्र पर शक के चलते एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू से कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आज सुबह आरोपी ने थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari
यह पूरा मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी का है। यहां पर रहने वाली 32 वर्षीय मंजू गोला की शादी 12 साल पहले गोविंद गोला के साथ हुई थी। मंजू पेशे से नर्स थी, जबकि गोविंद फोटोग्राफर है। दंपती के तीन बच्चे हैं। मंजू के नर्स होने के चलते स्टाफ और परिचितों के लगातार फोन आते थे। इससे पति उस पर शक करने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे। झगड़ा होने पर परिवार वाले उनकी सुलह करा देते थे।

PunjabKesari
आरोपी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को फिर से दोनों पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि रात करीब तीन बजे उसने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। घटना के समय बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में ही रहा। सुबह होते ही उसने थाने आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Love Marriage: पत्नी निकली बेवफा तो पति ने दी जान, ऐसे हुआ लव मैरिज का दर्दनाक अंत
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है, दरअसल, युवक ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठीक चला, लेकिन बाद में दोनो के बीच तल्खियां बढ़ गई। इसी बीच महिला का दूसरे युवक प्रेम संबंध बन गए।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!