भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- जांच​ ​एजेंसियों का ​​​​दुरुपयोग कर रही सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Dec, 2021 03:09 PM

the government is misusing the investigating agencies akhilesh

उत्तर के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रेस वार्ता के माध्यम से योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों पर साजिश के तहत भाजपा छापे डलवा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हार के डर से बौखला गई है।

लखनऊ: उत्तर के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रेस वार्ता के माध्यम से योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों पर साजिश के तहत भाजपा छापे डलवा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हार के डर से बौखला गई है।  

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कन्नौज की में विकास को रोक दिया है। इत्र कारोबारी के यहां पड़े छापे के सवाल पर कहा कन्नौज की सुगंध राजधानी तक जाती है। उन्होंने कहा कि कि जांच ​​एजेंसियों का भारतीय जनता पार्टी ​​​दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि  इत्र का कारोबार बहुत बड़ा कारोबार है।  बड़े लोगों को नौकरी, बड़े लोगों को रोजगार देता है, यहां एक परफ्यूम पार्क लाया गया था।

उन्होंने कहा कि  कन्नौज शहर भाईचारे का शहर है,यहां इत्र का कारोबार आज से नही बहुत पहले से हो रहा है,यहां की पहचान ही इत्र से रही है। उन्होंने कहा कि यहां का किसान फूलों की खेती करता है। सीधे परफ्यूम पार्क जाकर अपनी लागत निकाल सकता है। भाजपा ने सरकार ने परफ्यूम पार्क के प्रोजेक्ट को रोक दिया।  भाजपा ने यहां पर बन रहे  काऊ मिल्क प्लांट का सत्यानाश कर दिया।  उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सपना है कि कन्नौज का पूरी दुनिया में डंका बजे परंतु भाजपा ने इसे रोक दिया।  भारतीय जनता पार्टी सिर्फ नफरत की राजनीति करती है।  हम सौहार्द की सुगंध कैसे पसंद कर सकते हैं?  

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले दिन जिस पर छापा पड़ा था उससे समाजवादी पार्टी का कोई सम्बंध नही है, उसका सम्बन्ध भाजपा वालो से है,नहीं तो कैसे पैसा इतना इकट्ठा हुए? उनसे जो गलती हुई उस गलती को समेटने के लिए अब पुष्पराज जैन जिन्होंने समाजवादी  इत्र बनाया उन पर छापा मार दिया गया। अखिलेश ने कहा हमने तो क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है,जबकि इन्होंने सीबीआई,ईडी,आईटी से गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि इनकी रैलियों में,लेखपाल,तहसीलदार द्वारा की जाती है। अधिकारियों को धमका कर लाया जाता है।  सरकारी रैलियों में जनता बेमन से डरा कर जा रही है। ये झूठ के कागज़ी फूल वाले लोग हैं इनसे सुगंध नही आ सकती है।

कन्नौज की जनता ने जयचंद को पहचाना गई है। इस बार भी जनता जयचंदो को जवाब देगी। कन्नौज से इत्र का इंकलाब होगा,22 में बदलाव होगा।  उन्होंने कहा मेरी चुनाव आयोग से अपील है कि चुनाव के बाद छापे मारी की जाए।  उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को 2 दिन बाद रिटायर होना था उसे दिल्ली ने चीफ सेक्रेटरी बना दिया गया। हमारे बाबा मुख्यमंत्री सोते रह गए। दिल्ली और लखनऊ में लड़ाई चल रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!