देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन- योगी

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Apr, 2024 07:46 PM

terrorism naxalism casteism and corruption  yogi

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हल्द्वानी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किये और कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद,...

लखनऊ / नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हल्द्वानी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किये और कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राज में इन समस्याओं का पूरी तरह से समाधान कर दिया है। देश को वैश्विक पहचान मिली है और देश ने नयी ऊंचाइयों को छूआ है। 

अयोध्या का विवाद भी कांग्रेस की देन रही 
योगी ने आगे कहा कि अयोध्या का विवाद भी कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने शीर्ष अदालत में शपथ पत्र देकर राम और कृष्ण के अस्तित्व को नकारते हुए कहा था कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। हमने राम और कृष्ण की विरासत को स्वीकारा है और अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण किया। यही नहीं केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को भी नई पहचान दी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी। अराजकता हावी थी और तुष्किरण चरम पर था। आज आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह सब जनता के वोट ने किया है। आज प्रधानमंत्री के राज में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं।

उत्तराखंड महापुरूषों को जन्म देने वाली धरती 
उन्होंने उत्तराखंड की धरती को महापुरूषों को जन्म देने वाली भूमि कहा। कहा कि उप्र के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे महापुरूषों को इसी धरती ने जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के कंकड़ कंकड़ में शंकर हैं और मैं ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बीता है। दूर दूर जाकर पीने के लिये पानी लाना पड़ता था लेकिन आज हर घर नल, हर घर जल योजना से 90 प्रतिशत घरों में पानी पहुंच रहा है।

आज उप्र उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है 
उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उप्र में पहले बमबाजी होती थी। आज हर हर के उद्घोष के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। अपराधियों को गलतफहमी होती थी कि उप्र में अपराध कर उत्तराखंड भाग जायेंगे लेकिन मैं उन्हें इस लायक छोड़ूंगा ही नहीं कि वह उत्तराखंड की पवित्र भूमि को अपवित्र कर सकें। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी सरकार के तारीफ करते हुए कहा कि पहले उप्र बीमारू राज्य की श्रेणी में होता था और आज उप्र उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कार्य किये हैं उनकी धमक देश और दुनिया में है। धामी ने कहा कि आज उन्हें लोग बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी सरकार के काम भी गिनाये। केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यों की सराहना की।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!