Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Mar, 2020 12:12 PM
उत्तर प्रदेश सरकार होली को देखते हुए, सख्त रूख अपानए हुए है। लोगों से शांति की अपील भी की है।
संभल: उत्तर प्रदेश सरकार होली को देखते हुए, सख्त रूख अपानए हुए है। लोगों से शांति की अपील भी की है। कि लोग होली का पर्व शांति और भाई चारा के साथ मानाएं, लेकिन अधिकारियों को इस की कोई फिक्र ही नहीं है वे अपने ऑफीस में ही होली के दो दिन पहले ही शराब के फुल नशें में नजर आए।
बता दें कि यह मामला संभल से सामने आया है जहां पर होली से पहले ही आरटीओ ओर पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने ऑफीस में जम कर छलके जाम ,होली के नाम पर सरकारी दफ्तर को मयखाना बना डाला। यहां पर किसी कर्मचारी को किसी का डर ही नहीं है। जमकर मोबाइल पर संगीत बजे और घंटो तक खूब जमकर जाम छलकाए गए। जब मिडया ने अपने गुप्त कैमरे में खाली शराब की बोतलों, गिलासों और नमकीन के पाउच को कैद कर लिया तो उनके होश उड़ गए।
कर्मचारियों की सभी कहानी के बारे में जब पूछना चाहा तो कर्मचारी कैमरे के आगे आने से बचते नजर आए। वहीं जब मीडिया ने उच्यअधिकारीयों से बात की तो अब वे जांच की बात कर रहे है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि इन कार्मचारीयों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है। यह जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता ही पूरी की जाती है।