सपा-रालोद गठबंधन जारी रहेगा, 2024 में मिलकर हराएंगे भाजपा कोः रालोद

Edited By Ajay kumar,Updated: 10 Sep, 2022 05:47 PM

sp rld alliance will continue together in 2024 will defeat bjp rld

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर  राष्ट्रीय लोक दल ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय में  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ RLD का गठबंधन जारी रहेगा। हम 2024 का चुनाव...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर  राष्ट्रीय लोक दल ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय में  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ RLD का गठबंधन जारी रहेगा। हम 2024 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सारे देश के लोग इकट्ठे हो रहे हैं हम तो पहले से ही हैं। उत्तर प्रदेश से ही गठबंधन की शुरूआत हुई जो हमने ही की है। 2024 में हम भाजपा को हराने की तैयारी कर रहे हैं। निकाय चुनाव के सवाल पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि हम इस चुनाव में भी मिलकर लड़ेंगे। इसका फैसला जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष तय करेंगे की कहां कहां कैसे लड़ना है। हम इस चुनाव में भी भाजपा को मिलकर हराने का काम करेंगे।

त्रिलोकी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी रोज मिलते हैं। हमारा गठबंधन अखिलेश यादव से है इसके बाद बताओ कोई गठबंधन हो तो। भाजपा के लोग ये प्रयास कर रहे हैं कि हमारे दोनों नेताओं के बीच दरार नजर आए। मेरे जैसे लोग दोनों के बीच सीमेंट लगाने का काम करेंगे, ये मजबूत जोड़ी रहेगी इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के कार्यकर्ता व नेता भाजपा के बैनर तले सड़क पर उत्पात मचा रहे है और गुड्डा गर्दी कर रहे हैं। प्रदेश में सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पतालों की बुरी स्थिति है। किसानों को गन्ना का भुगतान समय से नहीं मिल रहा है। 15 दिन में गन्ने के दाम का भुगतान करने का वादा करने वाला मुख्यमंत्री 1 साल में भी नहीं भुगतान कर रहा  हैं।

 


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!