सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, समाजवादी पार्टी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Feb, 2024 11:46 AM

sp mp shafiqur rahman burke passes away samajwadi party

संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। सपा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। सपा सांसद बर्क (94) लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी...

लखनऊ: संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। सपा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। सपा सांसद बर्क (94) लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। बर्क के निधन पर सपा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर कहा, ''समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!'' 

 

शरीर में यूरिन इंफेक्‍शन और क्रिएटिनिन बढ़ने के चलते सांसद की तबीयत बिगड़ी थी। सपा सांसद के विधायक पोते जियाउर्ररहमान बर्क लगातार उनके साथ मौजूद थे। संभल से समाजवादी पार्टी के 93 वर्षीय सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मुरादाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। अचानक मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली। 

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से सपा विधायक जियाउर्ररहमान बर्क ने बताया कि सांसद की तबीयत क्रिएटिनिन बढ़ने से खराब थी। इस कारण इंफेक्‍शन बढ़ा था। अक्‍टूबर 2023 में भी सपा सांसद की तबीयत इसी वजह से खराब हो गई थी। उस समय भी उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत ठीक होने के बाद अस्पताल से रिलीज किया गया। इस बार वे अस्पताल से लौट नहीं पाए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!