आजमगढ़ से फतेहगढ़ जेल शिफ्ट किए गए सपा MLA रमाकांत यादव, हाल ही में अखिलेश ने की थी मुलाकात

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Sep, 2022 02:02 PM

sp mla ramakant yadav shifted from azamgarh to fatehgarh jail

यूपी में जहरीली शराब कांड के मास्टर माइड सपा विधायक रमाकांत यादव का शासन के निर्देश पर अब ठिकाना बदल दिया गया है। उन्हें आजमगढ़ जिला कारागार से फतेहगढ़ जेल में भेज दिया गया है। उनकों फतेहगढ़ जेल में भेजने के लिए शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा...

आजमगढ़ः यूपी में जहरीली शराब कांड के मास्टर माइड सपा विधायक रमाकांत यादव का शासन के निर्देश पर अब ठिकाना बदल दिया गया है। उन्हें आजमगढ़ जिला कारागार से फतेहगढ़ जेल में भेज दिया गया है। उनकों फतेहगढ़ जेल में भेजने के लिए शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यह कार्रवाई जेल प्रशासन की संस्तुति पर की गई है।

बता दें कि माहुल जहरीली शराब कांड समेत कई मामलों में जेल में निरुद्ध फूलपुर पवई के सपा विधायक रमाकांत यादव आजमगढ़ जेल में बंद थे। जिन्हें अब फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया। जेल में उनका ठिकाना बदलने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए थे। जब उन्हें फतेहगढ़ जेल भेजने की जानकारी के बाद समाजवादी पार्टी स्तर पर इस प्रकरण की सुबह से ही चर्चा हो रही है। बीते दिनों जेल में जाकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनसे मुलाकात कर जिले के सियासी हालात को लेकर चर्चा की थी।

वहीं, आजमगढ़ जेल के जेलर ने बताया कि निर्देश आने के बाद सुबह 9 बजे तक रमाकांत यादव को दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रमाकांत यादव पर वर्ष 1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान अंबारी, 2004 में लोकसभा चुनाव के दौरान सरायमीर में सपा के एजेंट से मारपीट का मुकदमा पहले से दर्ज था। पिछले दिनों अंबारी में फायरिंग मामले में वह अदालत में पेश किए गए थे जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। वहीं पुलिस की विवेचना के दौरान उनका नाम माहुल जहरीली शराब कांड में भी सामने आया इस आधार पर उन्हें गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया गया था।

क्या है आजमगढ़ जहरीली शराब कांड?                                                                 
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा ने बाहुबली रमाकांत यादव को फूलपुर-पवई सीट से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव के दौरान ही फरवरी माह में रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव ने अपने माहुल स्थित देशी शराब के ठेके से बड़ी मात्रा में जहरीली शराब बेची थी। जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में तीन अवैध शराब फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में रंगेश यादव सहित 13 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया था। विवेचना के दौरान इस मामले में रमाकांत यादव का नाम सामने आया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!