आधी रात को बेटे ने मां के सीने में दागी गोली, वजह जान खौल उठेगा खून

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Jun, 2020 03:38 PM

son shot a bullet in his mother s chest at midnight

कहते है कि मां भगवान का दूसरा रूप है, मां बहुमूल्य है। सब कुछ मिल जाता है पर मां दुबारा नहीं मिलती, लेकिन उसी मां को कोई अपने स्वार्थ की बलि चढ़ा दे तो इससे असहनीय बात क्या हो सकती है। मामला मेरठ का है। जहां एक कलयुगी युवक ने अप...

मेरठः कहते है कि मां भगवान का दूसरा रूप है, मां बहुमूल्य है। सब कुछ मिल जाता है पर मां दुबारा नहीं मिलती, लेकिन उसी मां को कोई अपने स्वार्थ की बलि चढ़ा दे तो इससे असहनीय बात क्या हो सकती है। मामला मेरठ का है। जहां एक कलयुगी युवक ने अपनी मां को सिर्फ इस वजह से मार डाला, क्योंकि वह अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था। उसने रात को चारपाई पर सोई मां के सीने में गोली मार दी। मां वहीं पर तड़प-तड़प कर मर गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि गुरुवार की तड़के हस्तिनापुर के किशोरपुर गांव निवासी विशाल नाम के युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके अपनी मां बबली की हत्या की सूचना दी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को विशाल ने बताया कि रात करीब साढ़े 3 बजे तीन युवकों ने आंगन में चारपाई पर सो रही बबली की गोली मारकर हत्या कर दी। विशाल ने गांव के रहने वाले तीन युवकों पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल वर्ष 2018 में प्रॉपर्टी विवाद में हुई एक हत्या के मामले में जेल गया था। हत्या की इस घटना में शामिल उसका एक साथी मास्टर फिलहाल जेल में ही है। जिन आरोपियों पर विशाल द्वारा अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया जा रहा था, वह तीनों विपक्षी पार्टी के थे।

एसपी देहात ने बताया कि विशाल से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। दरअसल, विशाल ने अपने ऊपर चल रहे हत्या के मामले में दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए खुद ही अपनी मां की हत्या की थी। जिससे दूसरे पक्ष पर दबाव बनाकर हत्या के इस मामले में समझौता किया जा सके। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसकी मां के कत्ल में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा दिया गया है।

                 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!