हैवानियत: बहन ने दामाद के साथ मिलकर भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jan, 2019 04:10 PM

sister accompanies son in law beaten to death by brother

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक युवक की उसकी बड़ी बहन ने अपने दामाद के साथ मिलकर जबरदस्त पिटाई की, जिससे गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अशोक (35) की बड़ी बहन का अपने माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल...

गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक युवक की उसकी बड़ी बहन ने अपने दामाद के साथ मिलकर जबरदस्त पिटाई की, जिससे गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अशोक (35) की बड़ी बहन का अपने माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि गत 11 जनवरी को इन लोगों के बीच फिर से विवाद हुआ और इस दौरान अशोक की बहन ने अपने दामाद समेत 2 लोगों के साथ मिलकर उसकी जबरदस्त पिटाई की।

घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया और उसे इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी मधु की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!