साक्षी महाराज का योगी से अनुरोध, कहा- नवरात्रि तक पुरे यूपी में मांस-मछली की बिक्री पर लगे प्रतिबंध

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Apr, 2022 06:08 PM

sakshi maharaj s request to yogi said  ban on sale of meat and

कर्नाटक में विवादित पोस्टर और उन्नाव में एक हिंदू संगठन की ओर से शहर में विवादित वॉल पेंटिंग कराकर तुगलकी फरमान जारी गया था जिसमें साफ लिखा गया था कि मंदिरों के आसपास गैर हिंदुओं का दुकान लगाना सख्त मना है...

उन्नाव: कर्नाटक में विवादित पोस्टर और उन्नाव में एक हिंदू संगठन की ओर से शहर में विवादित वॉल पेंटिंग कराकर तुगलकी फरमान जारी गया था जिसमें साफ लिखा गया था कि मंदिरों के आसपास गैर हिंदुओं का दुकान लगाना सख्त मना है, जोकि इन दिनों चर्चा में है। ऐसे ही एक फरमान को लेकर बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महराज ने ट्वीट सीएम योगी से अनुरोध किया है।

 

साक्षी महराज ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरा उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि नवरात्रि तक पुरे प्रदेश में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश करें। बता दें कि साक्षी महराज के इस ट्वीट के बाद कमेन्ट भी आना शुरू हो गए हैं।

इस पोस्ट के बाद लोगों कहना है कि बिलकुल ऐसा ही करना चाहिए, स्वागत है। जय हो महराज जी की, बीजेपी सांसद साक्षी महराज अपने बयानों से हमेशा सुखियों में बने रहते है। इस तरफ से फरमान और बयान साक्षी महराज तमाम बार दे चुके हैं।                      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!