Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2019 12:17 PM
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वहां जहाज से पिकनिक मना रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस जल मार्ग से प्रियंका वाराणसी के यात्रा कर रही हैं, उसे प्रधानमंत्री...
हमीरपुरः केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वहां जहाज से पिकनिक मना रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस जल मार्ग से प्रियंका वाराणसी के यात्रा कर रही हैं, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनवाया है।
इतना ही नहीं साध्वी निरंजन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की दुबारा केंद्र में सरकार बनेगी। मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के कदम पर राहुल द्वारा सवाल उठाए जाने और उसे संविधान खत्म करने वाला कदम बनाने पर मंत्री ने जबरदस्त पटलवार किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 1000 और 500 के नोट बंद करके संविधान को बचाने का काम किया है। सरकार ने देश के सभी गरीब जनता के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। उज्ज्वला योजना द्वारा गरीब लोगों को गैस का नि:शुल्क कनेक्शन देना और बैंकों में खाता खुलवाने जैसे कार्य गरीब जनता के लिए ही किए गए हैं।
बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को हमीरपुर पहुंची थी। यहां वह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं।