लुटेरी दुल्हन! शादी के 4 दिन बाद विकलांग पति को छोड़कर फरार, ससुराल से लाखों के ज़ेवरात भी ले गई...घटना CCTV में कैद

Edited By Mamta Yadav,Updated: 12 Jun, 2024 01:22 AM

robber bride she fled leaving her disabled husband 4 days after marriage

कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता अग्नि के चारों तरफ लिए गए सात फेरों के बाद बांधा जाता है और उन फेरों के दौरान न सिर्फ इस जन्म बल्कि आने वाले 7 जन्मों तक साथ निभाने के लिए कसमें खाई जाती है। लेकिन जब वही अग्नि के 7 फेरे लेने वाली और आने वाले 7 जन्मों...


Meerut News, (आदिल रहमान): कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता अग्नि के चारों तरफ लिए गए सात फेरों के बाद बांधा जाता है और उन फेरों के दौरान न सिर्फ इस जन्म बल्कि आने वाले 7 जन्मों तक साथ निभाने के लिए कसमें खाई जाती है। लेकिन जब वही अग्नि के 7 फेरे लेने वाली और आने वाले 7 जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाने वाली दुल्हन अपने पति को धोखा देकर घर से लाखों का माल समेटकर फरार हो जाए तो आप क्या कहेंगे। तो लिए आज हम आपको दिखाते हैं एक ऐसी ही लुटेरी दुल्हन जो शादी के महज़ चंद 4 दिन के बाद ही अपने विकलांग पति को छोड़कर फरार हो गई, वो भी लाखों का माल समेट कर। अब पीड़ित परिवार पुलिस अधिकारियों के दरबार में न्याय की गुहार लगा रहा है।
PunjabKesari
दरअसल, मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के रहने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद अशोक का इकलौता बेटा अनुज दिव्यांग है। अनुज की शादी के लिए पूर्व पार्षद ने अपने परिचितों से संपर्क किया। जिसके बाद परिचितों नें उनकी मुलाकात चांदपुर और गजरौला के रहने वाले व्यक्तियों से कराई। उसके बाद दोनों लोगों ने पूर्व पार्षद की मुलाकात गजरौला इलाके के रहने वाली वीरमति से कराई। वीरमति पूर्व पार्षद के विकलांग बेटे अनुज के साथ अपनी बेटी रीना से शादी के लिए राजी हो गई लेकिन शादी के लिए सारा खर्च पूर्व पार्षद के द्वारा उठाने की बात कही।
PunjabKesari
इस बात पर पूर्व पार्षद राज़ी हो गए और गजरौला के एक मंडप में पूर्व पार्षद के बेटे अनुज की शादी भी सही तरीके से हुई। लेकिन शादी के महज़ 4 दिन बाद ही एक हंगामा मच गया। वजह थी दुल्हन का गायब होना। शादी के 4 दिन बाद दोपहर के वक़्त अचानक दुल्हन रीना करीब 8 लाख की ज्वेलरी समेट कर अपनी ससुराल से नौ दो ग्यारह हो गई। घर से फरार होते हुए लुटेरी दुल्हन की वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह दुल्हन घर से कीमती ज़ेवरात लेकर फरार हो रही है।
PunjabKesari
वहीं पीड़ितों ने इस घटना को लेकर थाना पुलिस में तहरीर दी जिसके बाद थाना पुलिस ने उन्हें एसएसपी ऑफिस जाकर अधिकारियों से मिलने को कहा तो पीड़ित परिवार एसएसपी के दरबार में न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचा। वहीं इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!