UP Top Ten: मैनपुरी से संघमित्रा मौर्य लड़ सकती हैं चुनाव, फर्रुखाबाद में BSP को बड़ा झटका

Edited By Harman Kaur,Updated: 08 Apr, 2024 06:20 PM

read top ten news of uttar pradesh

UP Top Ten News: आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के वर्धा में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि.......

UP Top Ten News: आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के वर्धा में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्धा महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। बापू ने वर्धा को कर्मभूमि बनाया था। उन्होंने कहा कि आज सबके मन में एक ही भाव है। चुनाव परिणाम के बारे में सबको पता है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: मैनपुरी से संघमित्रा मौर्य लड़ सकती हैं चुनाव, बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने मांगी रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भाजपा सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी संघमित्रा मौर्य को मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बना सकती है। इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसमित से सहमति गांगी है।

बदायूं लोकसभा सीट से अब आदित्य यादव होंगे उम्मीदवार, पिता शिवपाल यादव ने उनके नाम का किया ऐलान
आगामी लोकसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन बाकी रह गए है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियां कर रहे है और चुनाव प्रचार कर रहे है। पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनके स्थान पर अब बदायूं लोकसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार होंगे।

Ghosi Lok Sabha Seat: बसपा ने घोसी से घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को दिया टिकट
बहुजन समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व सांसद 2 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। आज बसपा ने उन्हें घोसी से अपना उम्मीदवार बनाकर भरोसा जताया है।

फर्रुखाबाद में BSP को बड़ा झटका, पूर्व MLC मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल
बहुजन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।  इससे बसपा को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मनोज अग्रवाल बसपा सुप्रीमो मायावती के अति करीबी रहे हैंं। वह खुद पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रामनवमी पर 4 मिनट तक होगा रामलला का सूर्य तिलक, पहनाए जाएंगे विशेष वस्त्र; तैयारियां शुरू
अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाने की तैयारियां की जा रही है। 500 साल बाद मनाई जाने वाली रामनवमी कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। इसके लिए जोरो-शोरों से तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में राम मंदिर में रामलला के लिए 4 मिनट लंबे 'सूर्य तिलक' की योजना बनाई गई है।

'भ्रष्टाचारी नेता जेल में हैं या बेल पर हैं'- आमज खान के गढ़ में विरोधियों पर बरसे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए बरेली रोड स्थित भारत गार्डन रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद उन्होंने जन सभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में या बेल पर है। अपराधियों को जेल में जाना चाहिए या नहीं जाना जाना चाहिए ? उन्होंने संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, मनीष सिसौदिया, समेत कई नेताओं के नामों का उल्लेख किया।

'अखिलेश का घर आना अच्छा लगा, परिवार की हिम्मत बढ़ी है', सपा मुखिया से मुलाकात पर बोले अफजाल अंसारी
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को मृतक मुख्तार अंसारी के पैतृक निवास गाजीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी सहित सभी परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। इस मुलाकात के बाद अफजाल अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें अखिलेश यादव का आना अच्छा लगा है।

बेटे का टिकट कटने पर मेनका गांधी का रिएक्शन आया सामने, कहा- देश के लिए अच्छा करेंगे वरुण गांधी
पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी टिकट भाजपा ने काट दिया है। उनकी जगह से जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। इसे लेकर सुलतानपुर से सांसद मेनका गांधी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि टिकट काटना पार्टी का फैसला है। कुछ सोच समझ कर वरुण का टिकट पार्टी ने काटा होगा।

सप्तपदी ही हिंदू विवाह का एक आवश्यक समारोह, शादियों के लिए कन्यादान जरूरी नहीं: HC
 इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हाल ही में कहा है कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत हिंदू शादियों के लिए कन्यादान जरूरी नहीं है। अदालत ने कहा कि केवल सप्तपदी ही हिंदू विवाह का एक आवश्यक समारोह है और हिंदू विवाह अधिनियम में शादी के लिए कन्यादान का प्रावधान नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!