1108 कलशों से हुआ रामलला का अभिषेक, 56 व्यंजनों का भी लगाया भोग

Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Mar, 2024 08:38 PM

ramlala was consecrated with 1108 urns 56 dishes were also offered

प्राण प्रतिष्ठा से रामलला के दरबार में चल रहे मंडपोत्सव कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सुबह रामलला की पालकी यात्रा निकाली गई।

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से रामलला के दरबार में चल रहे मंडपोत्सव कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सुबह रामलला की पालकी यात्रा निकाली गई। उसके बाद पूजन-अर्चन किया गया। गर्भगृह में ही रामलला के रजत विग्रह का विभिन्न औषधीय रसायन व पंचामृत से युक्त 1108 कलशों से रामलला का अभिषेक किया गया। इसके साथ ही रामलला को 56 व्यंजनों का भोग भी लगाया गया।

PunjabKesari

जगद्‌गुगुरु विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य के नेतृत्व में हुई अनुष्ठान की शुरुआत
राम मंदिर के भव्य उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को संपन्न कर कलश स्थापना के साथ मंडपोत्सव कार्यक्रम शुरु हुआ था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य जगद्‌गुगुरु विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य के नेतृत्व में इसकी शुरुआत हुई थी। 48 दिवसीय इस अनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले उद्योगपति और समाज सेवक शामिल हुए। मंडलोत्सव के संयोजक जगद्गुरु विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य ने बताया कि हर दिन अनेक प्रकार के आयोजन होते रहे। विभिन्न तरह के यज्ञ अनुष्ठान हुए। वेदों का पाठ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य और गायन की प्रस्तुति हुई। 


PunjabKesari


राम दरबार के लिए नवंबर तक तैयार हो जाएगा गर्भगृह
राम मंदिर की भव्यता को बढ़ाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। भूतल में रामलला को प्रतिष्ठित करने के बाद अब प्रथम तल पर राम दरबार के लिए गर्भगृह नवंबर तक बनाने का निर्णय लिया गया है। मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण चल रहा है। बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। निर्माण कार्य करने की जो समय सारिणी बनाई गई है। उसके अनुसार ही परिणाम आएंगे। मंदिर का प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण पूरा करने का कार्य चल रहा है। विशेष रूप से प्रथम तल, जहां राजाराम का दरबार होगा। वह नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। कार्यदायी संस्था एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद मेहता ने बताया कि अधूरे निर्माण का कार्य चल रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!