mahakumb

'क्रूर, हिंसक और दुष्ट था औरंगजेब, उसकी कब्र पर चले बुलडोजर…', अबू आजमी के बयान पर भड़के जगतगुरु रामभद्राचार्य

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Mar, 2025 12:22 PM

rambhadracharya got angry on abu azmi s statement

सपा विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ कर उसे अच्छा प्रशासक बताने के मामले में चित्रकूट के जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि औरंगजेब अत्यंत क्रूर हिंसक और दुष्ट शासक था। उसने हजारों निर्दोष लोगों की हत्या की...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : सपा विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ कर उसे अच्छा प्रशासक बताने के मामले में चित्रकूट के जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि औरंगजेब अत्यंत क्रूर हिंसक और दुष्ट शासक था। उसने हजारों निर्दोष लोगों की हत्या की थी। हजारों लोगों के जनेऊ उतराये थे। हजारों ब्राह्मणों के गले काटे थे। पूरे राष्ट्र को तहस-नहस कर डाला था। शिवाजी से उसका युद्ध छिड़ा तो शिवाजी से पार नहीं पाया। जिसके बाद उसने शिवाजी के पुत्र की इतनी दुर्गत करके हत्या की कोई कर ही नहीं सकता।

जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने आगे कहा कि औरंगजेब हमारा आदर्श नहीं हमारे आदर्श तो शिवाजी और राणा जी हैं। हमारे आदर्श भगवान राम और कृष्ण हैं। औरंगजेब कब से हमारे आदर्श हो गए। औरंगजेब ने कहीं नहीं मंदिर बनवाया। मंदिर में पार नहीं पाया तो भाग गया था। बाला जी मंदिर में मधु मखियों ने हमला कर दिया था तो भाग गया था। उसने कहीं मंदिर नहीं बनवाया, साधु संतों ने जो औरंगजेब की कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलने की मांग की है वह बहुत अच्छा निर्णय है। अखिलेश यादव ने जो कार्रवाई को गलत बताया है यह उनकी अपनी बुद्धि है। भगवान जाने क्यों नहीं समझ आ रही।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!