Ayodhya Ram Mandir: तय समय से पहले पूरा हो जाएगा राम मंदिर निर्माण कार्य, देखिए मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Apr, 2023 03:10 PM

ram temple construction work will be completed ahead of schedule

रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है, जनवरी 2024 में रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। जिसके लिए तेज गति से मंदिर निर्माण कार्य जारी है और छत की ढलाई का कार्य शुरू हो चुका है। अब प्रभु श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर आकार लेता दिखाई....

अयोध्या(संजीव आजाद): रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है, जनवरी 2024 में रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। जिसके लिए तेज गति से मंदिर निर्माण कार्य जारी है और छत की ढलाई का कार्य शुरू हो चुका है। अब प्रभु श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर आकार लेता दिखाई दे रहा है। हालांकि छत की ढलाई के कार्य में लगभग 4 महीने का समय लगेगा।आज हम आपको राम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीर दिखाएंगे और इस तस्वीर में देखिए कि राममन्दिर किस तरह से भव्य स्वरूप लेता दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: हेलमेट पहनकर अपना काम करने को मजबूर माली, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है यह अनोखा मामला

कर्नाटक के मार्बल से किया जा रहा है मन्दिर की छत का ढलाई कार्य
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मन्दिर की छत ढलाई कार्य में कर्नाटक के मार्बल से किया जा रहा है और बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर निर्माण कार्य में बीम की ढलाई का कार्य पूरा हो चुका है और मंदिर में लगने वाले दरवाजों के लिए महाराष्ट्र से सागवान की लकड़ी आ रही है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद Varun Gandhi भी आरिफ और सारस की दोस्ती देख हुए भावुक, सीएम Yogi Adityanath से की ये अपील

मंदिर के दरवाजों में किया जाएगा महाराष्ट्र से आई सागवान की लकड़ी का उपयोग
आपको बता दें कि इसी लकड़ी को राम मंदिर में लगने वाले दरवाजे में उपयोग किया जाएगा। मंदिर का निर्माण कार्य में गर्भग्रह का कार्य नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, छत की ढलाई के कार्य में लगभग 3 से 4 महीने का वक्त लगेगा। जनवरी में भगवान रामलला शुभ मुहूर्त में अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!