Edited By Ajay kumar,Updated: 28 Aug, 2023 11:44 AM
जिले में भाजपा नेता को किसी और ने नहीं बल्कि बहन-बहनोई ने सुपारी देकर दिनदहाड़े गोली मरवाई थी। मारने वाले तीन शूटरों को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी हाथरस के सिकंद्राराऊ के रहने वाले हैं।
आगरा: जिले में भाजपा नेता राकेश कुशवाहा को किसी और ने नहीं बल्कि बहन-बहनोई ने सुपारी देकर दिनदहाड़े गोली मरवाई थी। मारने वाले तीन शूटरों को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी हाथरस के सिकंद्राराऊ के रहने वाले हैं।
हत्या के लिए दी थी 6 लाख की सुपारी
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बहन और बहनोई ने ही जमीन के विवाद में भाजपा नेता की हत्या के लिए 6 लाख की सुपारी दी थी। यही नहीं, तमंचा और नई बाइक भी खरीद कर दी थी। 11 दिन पहले विजयनगर में घर के बाहर खडे भाजपा नेता राकेश कुशवाहा को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में भाजपा नेता को एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
हत्या से पहले बदमाशों ने 6 दिन रेकी भी की
पुलिस को शूटर कृष्णा ने बताया कि राकेश कुशवाहा की हत्या के लिए उसके बहनोई रामकुमार और बहन यानी रामप्रकाश की पत्नी हेमलता ने 6 लाख की सुपारी दी थी। हत्या से पहले बदमाशों ने 6 दिन रेकी भी की थी। राकेश के पिता मथुरा प्रसाद सपा नेता और स्कूल संचालक थे। वर्ष 2016 में दीपावली की शाम को उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के समय घर में पत्नी शीला, दो बेटियां ज्योति और चांदनी थीं। नामजद अभियोग दर्ज किया गया था।
4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कियाःडीसीपी सिटी
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि भाजपा नेता राकेश कुशवाह पर जानलेवा हमले के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के पास से वारदात में शामिल बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर भाजपा नेता की बहन हेमलता और बहनोई रामप्रकाश की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की गई है।