Edited By PTI News Agency,Updated: 12 Sep, 2021 10:45 AM
वाराणसी, 11 सितंबर (भाषा) वाराणजी जिले के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में शनिवार की रात दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में मालवाहक मिनी ट्रक से शीशा उतारते समय असावधानीवश शीशा गिर जाने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई और एक मजदूर घायल हो गया, जबकि उनकी सहायता करने गए अन्य मजदूर के हाथ पर खरोंच आयी है।
उन्होंने बताया कि घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वे खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन और घायल मजदूर को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और घायलों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।