अलीगढ़ में प्रियंका ने बोला- कोई 'गर्मी' निकालने की बात कर रहा, भर्ती की बात करने वालों को वोट दे जनता

Edited By Imran,Updated: 05 Feb, 2022 06:14 PM

priyanka said in aligarh  someone is talking about removing  heat

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कोई व्यक्ति ‘गर्मी'' निकालने की बात कर रहा है, जबकि कांग्रेस बेरोजगारों की ''भर्ती'' की बात कर रही है।

अलीगढ़: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कोई व्यक्ति ‘गर्मी' निकालने की बात कर रहा है, जबकि कांग्रेस बेरोजगारों की 'भर्ती' की बात कर रही है। 

प्रियंका ने अलीगढ़ में इगलास और खैर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। अलीगढ़ में एक व्यक्ति के साथ बातचीत के दौरान प्रियंका को यह कहते हुए सुना गया, "अब कोई 'गर्मी निकालने की' और 'चर्बी निकालने की' बात कर रहा है, लेकिन हम (कांग्रेस) 'भर्ती' करने की बात कह रहे हैं। यहां खड़े कई युवा बेरोजगार हैं, सरकार में लगभग 12 लाख पद खाली पड़े हैं।" 

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेताओं की "खून की गर्मी" शांत हो जाएगी। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा किए गये एक ट्वीट में कहा गया है, ''इस बार भर्ती निकालने की बात करने वालों को वोट दीजिए, चर्बी निकालने और गर्मी निकालने वालों को खारिज कीजिए।'' 

कांग्रेस महासचिव ने अलीगढ़ में लोगों से घर-घर जाकर संपर्क कार्यक्रम किया और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!