लोकसभा चुनाव से पहले सहारनपुर रेंज से अब तक 2 करोड़ रूपये बरामद

Edited By Ruby,Updated: 03 Apr, 2019 02:50 PM

prior to lok sabha elections rs 2 crore recovered from saharanpur range so far

सहारनपुरः लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद उत्तर प्रदेश में सहारनपुर मंडल से अब तक दो करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि बरामद की जा चुकी है। पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान ने बताया कि आचार संहिता के चलते सहारनपुर ,शामली और मुजफ्फरनगर जिलो

सहारनपुरः लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद उत्तर प्रदेश में सहारनपुर मंडल से अब तक दो करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि बरामद की जा चुकी है।

पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान ने बताया कि आचार संहिता के चलते सहारनपुर ,शामली और मुजफ्फरनगर जिलो से दस मार्च से दो अप्रैल के बीच दो करोड़ 19 लाख 15 हजार 132 रूपये की धनराशि बरामद की गई जिसमें सहारनपुर से 85 लाख 60 हजार 552 रूपये, शामली से एक करोड़ 07 लाख 75 हजार 200 रूपये और मुजफ्फरनगर से 25 लाख 79 हजार 380 रूपये बरामद हुए। कुल दो करोड़ 19 लाख 15 हजार 132 रूपये बरामद किये गए।  

उन्होंने बताया कि अचार संहिता के चलते कोई भी व्यक्ति 50 हजार से अधिक की नकदी के पकड़े जाने पर धनराशि का ब्यौरा देना जरूरी होता है। सचान ने बताया कि रेंज मे अब तक आचार संहिता के उल्लंघन के कुल छह मुकदमे दर्ज हुए है जिनमें सहारनपुर में चार और शामली में दो मुकदमे पंजीकृत किये गये। मुजफ्फरनगर में उल्लंघन का कोई मामला पंजीकृत नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!