मोदी की रैली का आगरा में विरोध, दीवारों पर लिखा 'पीएम गो बैक'

Edited By Ruby,Updated: 08 Jan, 2019 12:03 PM

2019 के लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 9 जनवरी को आगरा आएंगे। जिसकी भाजपा ने पूरी तरह तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विगत दिनों आगरा आकर स्वयं तैयारियों का जायजा लिया। पीएम के आगरा दौरे के लिए 1...

आगराः 2019 के लोकसभा चुनाव(Loksabha Election) को धार देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी(Prime Minister Modi) 9 जनवरी को आगरा(Agra) आएंगे। जिसकी भाजपा(BJP) ने पूरी तरह तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी विगत दिनों आगरा आकर स्वयं तैयारियों का जायजा लिया। पीएम के आगरा दौरे के लिए 1 दिन बचा है, लेकिन इसी बीच उनकी रैली का विरोध शुरू हो गया है।

दरअसल,कांग्रेस(Congress) की छात्र इकाई एनएसयूआई(NSUI)ने कार्यक्रम स्थल के पास प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए हैं। दीवारों पर 'पीएम गो बैक'(PM GO BACK) के नारे लिखने के साथ भाजपाइयों के होर्डिंग पर पोस्टर चस्पा किए हैं। एनएसयूआई द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, स्टेडियम, हाईकोर्ट, यमुना बैराज समेत दस प्रश्नों के प्रधानमंत्री से जवाब मांगे हैं। इन प्रश्नों के बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई है। समाजवादी पार्टी ने भी गाय लेकर रैली स्थल पर विरोध करने का एलान किया है। इसकी जानकारी पर खुफिया विभाग और पुलिस भी सतर्क हो गई।

बता दें कि 2014 के आम चुनाव से पूर्व नवंबर 2013 में नरेन्द्र मोदी ने आगरा में विजय शंखनाद रैली की थी। वहीं यूपी विस चुनाव के लिए मोदी ने 20 नवम्बर 2016 को भी आगरा में परिवर्तन रैली की थी। यूपी में भी भाजपा बहुमत से आई थी। ऐसे में भाजपा के लिए आगरा शुभ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 नवम्बर 2016 को आगरा में परिवर्तन रैली कर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया था। आगरा की दोनों चुनावी रैलियों के बाद भाजपा केन्द्र और राज्य की सत्ता में पूरी ताकत से आई। अब भाजपा के सामने मिशन 2019 है। इसी के चलते 9 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के चुनाव अभियान की आगरा से शुरूआत करने आ रहे हैं। यहां वह सभा संबोधन के साथ विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!