उन्नाव सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया दुख...पीड़ित परिवारों की यथासंभव सहायता के निर्देश

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Feb, 2022 10:40 AM

painful death of 3 policemen in unnao road accident cm yogi expressed grief

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के सफीपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात एक ट्रक के पुलिस वाहन पर पलट जाने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और जिले के अधिकारियों को हादसे में...

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में उन्नाव के सफीपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात एक ट्रक के पुलिस वाहन पर पलट जाने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और जिले के अधिकारियों को हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की यथासंभव सहायता करने का निर्देश दिया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब साढे नौ बजे हुआ और उसमें एक हेडकांस्टेबल एवं दो महिला कांस्टेबलों की मौक पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पुलिस वाहन करूंडी से सफीपुर में एस आर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल कृष्णकांत यादव और महिला कांस्टेबल शशिकला एवं रीता कुशहवाहा के रूप में हुई है। वहीं, घायल कांस्टेबल आनंद प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!